ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें ना सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि इनसे किए गए कुछ विशेष उपाय आपको धनवान भी बना सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र में हर चीज का एक विशेष महत्व, उपयोग और परिणाम बताया गया है. लहसुन हमारे रसोई में इस्तेमाल होने वाली इन्हीं चीजों में से एक है. लहसुन के कुछ ऐसे उपाय हैं, जो आपके घर की आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं.
बरकत के लिए
तमाम तरह की कोशिशें करने के बाद भी यदि आपकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है और आपके घर में बरकत नहीं आ रही, तो शनिवार के दिन आपको अपने पास में एक कली लहसुन रखना होगा और जहां भी आप जाएं इसे अपने साथ लेकर जाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान कम होता है और बरकत होती है.
व्यापार में तरक्की के लिए
यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं और आपको अपने काम धंधे में लगातार घाटा हो रहा है तो ऐसे में आप लहसुन की 5 से 7 कलियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने दुकान या कार्यालय के मुख्य द्वार पर टांग दें, माना जाता है ऐसा करने से आपको अपने व्यापार में लाभ होना शुरू हो जाएगा.
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए
यदि आपके घर में सुख-शांति नहीं है और प्रतिदिन ग्रह क्लेश होता रहता है तो मंगलवार और शनिवार को एक डंडी में लहसुन की 7 कलियां लगाकर उसे अपने घर के आंगन और छत पर रख दें. माना जाता है ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को ही यह कार्य दोहराएं.
बच्चे पड़ते हों अक्सर बीमार
यदि आपके घर में बच्चे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो ऐसा नजर दोष के कारण होता है. आप उनके पूरे शरीर से लहसुन 7 बार वार कर 5 साबुत लाल मिर्च के साथ जला दें. इस प्रयोग से नजर दोष दूर हो जाएगा और बच्चे में मौजूद नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा.