ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु छाया ग्रह है, जो अशुभ प्रभाव देता है। यदि आप इस अशुभ ग्रह से शुभ प्रभाव पाना चाहते हैं, तो लहसुनिया रत्न आपकी मदद कर सकता है। इस रत्न को धारण करने से केतु का दोषपूर्ण प्रभाव कम होता है। लहसुनिया रत्न पीले मटमैले रंग, शहद जैसे भूरे रंग और हरे रंग में आता है। इस रत्न को अद्भुत चमक के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं लहसुनिया रत्न धारण करने के फायदे।

लहसुनिया रत्न के फायदे

1. जो जातक जोखिम भरे काम करते हैं या निवेश करते हैं, उनके लिए लहसुनिया रत्न किसी वरदान से कम नहीं है।

2. यदि व्यापार में नुकसान हो रहा है। आप तरक्की नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए लहसुनिया रत्न फादेमंद साबित होगा।

3. अगर आपका पैसा कहीं फंस गया है, तो लहसुनिया इस काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।

4. बुरी नजर से बचने व उसके प्रभाव को कम करने के लिए लहसुनिया स्टोन पहन सकते हैं।

5. लहसुनिया रत्न जीवन में संघर्ष और चुनौतीपूर्ण जीवन को सरल बनाने में सहायता करता है।

6. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस रत्न को पहन सकते है।

7. लहसुनिया रत्न शारीरिक कष्टों को दूर करता है।

8. यह रत्न लकवा, डिप्रेशन और जानलेवा बीमारियों में लाभकारी सिद्ध होता है।

9. इस रत्न को धारण करने से स्मरण शक्ति तेज होती है।