अक्सर लोगों को महंगाई के इस दौर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. कड़ी मेहनत से पैसा कमाने के बाद खर्च पूरा होने के बाद पैसे की बचत करना मुश्किल हो जाता है. पैसों की कमी के कारण लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
अगर आप भी आर्थिक समस्याओं (Money Problems) और बिन वजह के फालतू खर्च (Extravagance) से परेशान हैं तो इन ज्योतिष उपायों (Jyotish Upay) को अपना सकते हैं. आज जो ज्योतिष उपाय (Jyotish Upay) हम आपको बताने वाले हैं ये आपके पैसे बचाने में मदद करेंगे. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी.
पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स
- यदि आप घर खर्च से परेशान है तो महीने की पहली तारीख को लक्ष्मी मां को एक सिक्का चढ़ाएं. मां लक्ष्मी को चढ़ाएं इस सिक्के को आप आटे के डब्बे में रख दें. ऐसा करने से आपको लाभ होगा और आपका घर खर्च कम करने में इससे मदद मिलेंगी.
- लौंग को ज्योतिष उपायों में बहुत ही उपयोगी माना जाता है. अगर आप अपने फालतू के खर्च को कम करना चाहते हैं तो अपने पर्स में लौंग के सात दाने रखें. ऐसा करने से आपके पैसों की बचत होगी.
- अगर आप धनलाभ पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन दुर्गा मां को गुड़हल के फूल की माला चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है.
- आप रुके हुए पैसों को वापस पाना चाहते हैं लेकिन इसमें कठिनाई आ रही है तो आप ये उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आपको रोज सुबह सू्र्य देव को जल चढ़ाना है. जल के साथ सूर्यदेव को गुड़हल का फूल भी चढ़ाएं इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा.
- यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है और अपने व्यापार में वृद्धि या नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो शाम को पूजा के समय मंदिर में कपूर का दीपक जलाएं. रोज शाम को ऐसा करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है.