ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की तरह ही अंक ज्योतिष (Numerology) भी एक विधा है. जिसके माध्यम से जातक अपने भविष्य में होनी वाली घटनाओं और बीते हुए कल के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं. इस विधा में जातक की जन्म तिथि को जोड़कर जो अंक प्राप्त होता है उसी के आधार पर भविष्य और भूतकाल (Future or Past) की घटनाओं के बारे में बताया जाता है. इसके अलावा और भी विधाएं हैं, जिसमें कुंडली, हस्त रेखा, फेस रीडिंग और सिग्नेचर रीडिंग शामिल हैं. इनके माध्यम से भी जातक अपने करियर, विवाह योग, लव लाइफ और कई सारी जानकारी ले सकते हैं. आगे बढ़ते हुए आज की इस कड़ी में हम न्यूमेरोलॉजी के माध्यम से जानेंगे मूलांक 7 वाले जातकों के बारे में. इस अंक के जातक काफी रहस्यमयी होते हैं और ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं. आइए जानते हैं और क्या कहता है अंक ज्योतिष मूलांक 7 के जातकों के लिए.

जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख में हुआ है, उसका मूलांक 7 माना जाता है.

मूलांक 7 का स्वभाव
मूलांक 7 वाले जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं. ये लोग काफी मेहनती होते हैं. ये बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. इस अंक के जातक अपने जीवन में खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं. इनका भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है. अपने कार्यक्षेत्र में ये खूब तरक्की करते हैं. इन लोगों के बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाते हैं. यह लोग रहस्यमयी होते हैं और ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं. मूलांक 7 के जातकों को जिंदगी में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है. इन लोगों में एकाग्रता का कोई तोड़ नहीं होता. इन लोगों की धैर्य शक्ति दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा अधिक होती है. मूलांक 7 के जातक मुश्किल वक्त में भी एकदम शांत रहते हैं.

ग्रह स्वामी
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है. इस अंक के जातक दार्शनिक और चिंतक स्वभाव के होते हैं. यह लोग हमेशा किसी न किसी शोध में व्यस्त रहते हैं. साथ ही ये जीवन में आध्यात्मिक खोज की तलाश करते रहते हैं.

शुभ रंग
मूलांक 7 के जातक के लिए सुनहरी रंग अत्यंत शुभ माना गया है. इस रंग के कपड़े या फिर रुमाल अपने पास रखने से इन्हे लाभ मिलता है.

शुभ दिन
मूलांक 7 के जातक के लिए रविवार, सोमवार और गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं.

शुभ तारीख
मूलांक 7 के जातकों के लिए 3 और 6 तारीख शुभ होती है. इन तारीखों पर जातक अपना कोई भी शुभ काम प्रारम्भ करें तो सफलता निश्चित ही मिलती है.

मित्र
मूलांक 7 वालों के सबसे अच्छे मित्र मूलांक 5 और 6 वाले जातक होते हैं. इन मूलांक के जातकों के साथ मूलांक 7 के जातक की अच्छी बनती है. इनकी मित्रता प्रायः बुद्धि-जीवियो से होती हैं.