ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों में बुध ग्रह भी शुभ माना जाता है। बुध व्यक्ति को स्वभाव से बुद्धिमान, चतुर-चालाक, कुशल वक्ता, श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता, तर्कसंगत बनाता है। यदि किसी जातक की जन्म कुंडली के लग्न भाव में बुध स्थित होता है तो वह व्यक्ति कुशाग्र बुद्धि वाला, दिखने में आकर्षक और स्वभाव से सौम्य सरल होता है। ऐसे लोग कई भाषाओं के जानकार होते हैं। बुध के मजबूत होने से व्यक्ति की संवाद शैली काफी अच्छी होती है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। जानिए बुध के प्रभाव से इन दो राशियों के लोग कैसे होते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक बुध के स्वामित्व की वजह से दिखने में आकर्षक होते हैं। स्वभाव से सरल, सौम्य और मिलनसार होते हैं। ऐसे कार्य जहां बुद्धि की ज्यादा आवश्यकता होती है उन्हें करने में यह माहिर होते हैं। ज्यादातर कार्यों में इन्हें दूसरों की अपेक्षा जल्दी सफलता मिल जाती है। बात करने में ये अच्छे होते हैं। अपनी कुशल कार्यशैली की दम पर यह सफलता भी हासिल कर लेते हैं। करियर के लिहाज से देखा जाए तो इनकी तार्किक क्षमता इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। इन लोगों के अंदर नेतृत्व का गुण भी मौजूद होता है। इसलिए ये एक टीम लीडर के रूप में अच्छी भूमिका निभाते हैं। प्रेम संबंध में ये लोग परफेक्ट होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक मेहनत के मामले में बहुत आगे होते हैं। जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम मेहनत से हासिल करते हैं। इन लोगों की प्रबंधन क्षमता अच्छी होती है। किसी भी कार्य का निर्णय बहुत सोच समझकर लेते हैं। ये ईमानदार और स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें किसी तरह का दिखावा पसंद नहीं होता। इनका जीवन संघर्ष से भरा होता है। लेकिन समय के अनुसार स्थिति में सुधार होने लगता है। ये जीवन में तमाम सुख सुविधाओं को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी से धनवान बनने में सफल रहते हैं।