हर साल की तरह न्यू ईयर पर रेसोल्यूशन लेने के पुराने तरीके को भूल जाइए, क्योंकि हम आपको खुद को गिफ्ट देने का नया तरीका बताने जा रहे हैं. जानें आप खुद को किन चीजों को गिफ्ट करेक हैप्पी फील कर सकते हैं.
बुक रीडिंग: अगर आपको रीडिंग पसंद है, तो इस न्यू ईयर पर आप खुद को किताब गिफ्ट कर सकते हैं. यकीन मानिए ये एक ऐसा तरीका है, जो पलभर में दिमाग को शांत कर सकता है. ये तरीका बेहतर फील करवाता है और व्यक्तित्व में भी सुधार लाता है.
ट्रैवलिंग: अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो साल 2023 में सोलो ट्रैवलिंग का प्लान बनाएं. रिसर्च में भी सामने आया है कि ट्रैवलिंग से स्ट्रेस चुटकियों में दूर होता है. अगर बजट की दिक्कत है, तो ऐसी जगहें का प्लान बनाएं, जो सस्ती ट्रिप के लिए जानी जाती हों.
अच्छा कोर्स करें: आप एक अच्छी लाइफ जी रहे हैं और इसमें कुछ एक्स्ट्रा करना चाहते हैं, तो आपको अपने फेवरेट कोर्स में इन-रोल होना चाहिए. अकेला महसूस करने से बेहतर है कि किसी अच्छे कोर्स में खुद को शामिल कर लिया जाए.
लक्ष्य बनाएं: अगर लक्ष्य को तय कर लिया जाए, तो भविष्य की राह को आसानी से पकड़ा जा सकता है. आप अपना टारगेट सेट कर सकते हैं कि आपको आने वाले समय में क्या करना है. ये तरीका भी स्ट्रेस को दूर कर सकता है.