हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यही कारण है कि घर के बूढ़े-बुजुर्ग झाड़ू का अपमान नहीं करने की बात कहते हैं। यही नहीं, ज्योतिष में भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में समृद्धि आती है।
यदि घर में झाड़ू का प्रयोग सही तरीके से करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल समस्त ग्रहों का दोष दूर होता है वरन् घर में लक्ष्मी भी आती है। जानिए झाड़ू के ऐसे ही कुछ उपायों और टोने-टोटकों के बारे में
पैसा पाने के लिए करें ये उपाय
- कभी भी सुबह उठते ही झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। हमेशा सूर्योदय के बाद ही साफ सफाई करनी चाहिए। साथ ही झाड़ू लगाने के बाद झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर उस पर न पड़े। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में स्थाई रूप से वास होता है।
- झाड़ू को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए। जाने-अनजाने में यदि कभी गलती से पैर लग भी जाए तो उसके लिए भगवान से माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर सौभाग्य रूठ सकता है।
- कभी भी शनिवार के दिन नई झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही जब भी नई झाडू का प्रयोग करना हो तो शनिवार के दिन ही करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की आवक बढ़ती है।
- जब भी घर में कोई व्यक्ति शहर से बाहर जा रहा हो तो उसके पीछे से कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है। अतः जब भी कोई घर से बाहर जाएं तो उसके निकलने से पहले ही झाड़ू लगा लेनी चाहिए।