फिरोजा एक रत्न होता है जिसे माले व अंगूठी दोनों के रूप में पहना जा सकता है। फिरोजा को पुखराज का उपरत्न कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसे धारण करने से कभी किसी का कोई नुकसान होता नहीं देखा गया है। यही वजह है कि इसे कोई भी पहन सकता है। बता दें कि फिरोजा आसमानी रंग का रत्न होता है। चलिए जानते हैं इसकी अंगूठी पहनना ज्यादा शुभ माना गया है या फिर इसकी माला पहनना ज्यादा शुभ है।
फिरोजा पहनने से होते हैं ये फायदे
-फिरोजा रत्न पहनने से बहुत से फायदे होते हैं। इन्हीं में से एक है बृहस्पति ग्रह का बलवान होना। यदि आपका बृहस्पति कमजोर है तो इस रत्न को धारण करने से वह बलवान हो जाएगा।
-यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है या उसके अंदर कॉन्फिडेंस नहीं है तो उसे फिरोजा धारण करना चाहिए।
-यदि किसी का दांपत्य जीवन सुख से नहीं बीत रहा है तो उसे भी फिरोजा धारण करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां भर जाती हैं।
-यदि व्यक्ति के सामाजिक व पारिवारिक मान-सम्मान में कोई कमी है तो उसे भी फिरोजा धारण कर लेना चाहिए। इससे फायदा मिलेगा।
-फिरोजा पहनने से भाग्य भी खुलता है। यदि आपको लगता है कि आपका भाग्य अच्छा नहीं है तो आपको ये रत्न धारण करना चाहिए।
-यदि नौकरी या व्यापार में सफलता नहीं प्राप्त हो पा रही है तो ये रत्न धारण करने से आपको मदद मिलेगी। इसके अलावा करियर में भी सफलता हासिल होगी।
-ये रत्न ज्यादातर कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति धारण करते हैं। इसके अलावा इसे आर्किटेक्ट, डॉक्टर या फिर इंजीनियर पहनते हैं।
-इसे पहनने से बीमारी में भी राहत मिलती है खासतौर पर बीपी, शुगर जैसी बीमारियां कंट्रोल में रहती हैं। फिरोजा पहनने से आपके जीवन की कई बड़ी समस्याएं छूमंतर हो जाती हैं।
धारण करने का तरीका
किसी शुभ मुहूर्त या बृहस्पतिवार, गुरुवार और शनिवार के दिन इस रत्न को धारण किया जा सकता है। इस रत्न को चांदी या पंच धातु में बनवाकर पहनेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा। इस रत्न को अंगूठी, ब्रेसलेट और लाॅकेट के रूप में भी धारण किया जा सकता है।