आप सभी किचन में अलग मसालों का इस्तेमाल जरूर करती होंगी। किचन में मौजूद काली मिर्च से लेकर हल्दी और तेज पत्ते तक, सभी मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

खासतौर पर जब बात तेज पत्ते की आती है तब ये भोजन की स्वाद के साथ खुशबू देने में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन पत्तों का उपयोग आप अपने कई आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न ज्योतिष उपायों में भी काम आता है।

सदियों से घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और घरों की स्थिति को बेहतर बनाने, धन को आकर्षित करने के लिए किचन का ये ख़ास मसाला बहुत कारगर साबित होता है। आइए जानें किस तरह से तेज पत्ते के कुछ आसान टोटके आपको धनवान बनाने में मदद कर सकते हैं।

तेज पत्ते और काली मिर्च के टोटके

यदि आपके घर में बिना वजह समस्याएं बनी रहती हैं और कलह कलेश होता है तो ये नकारात्मक ऊर्जा का कारण हो सकता है। आपको घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए एक आसान उपाय आजमाना है।

इसके लिए आप हर शनिवार तेज पत्ते के 5 पत्ते लें और इन्हें 5 काली मिर्च के साथ जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। इससे आपके घर में सभी समस्याएं दूर होंगी और लड़ाई झगड़ों से भी मुक्ति मिलेगी।

बुरे सपनों से बचने के लिए तेज पत्ते के टोटके

यदि आपको अक्सर बुरे सपने आते हैं और आप नींद में जाग उठती हैं तो तेज पत्ते का एक आसान उपाय आजमाएं। आप अपने सोने वाले स्थान पर या तकिए के नीचे एक तेज पत्ता रखें। इस उपाय से आपको बुरे सपनों से तुरंत राहत मिलेगी और घर की समस्याएं दूर होंगी।

धन को आकर्षित करने के लिए तेज पत्ते के उपाय

अगर आपके हाथ में पैसा टिकता नहीं है और बेवजह धन हानि होती है तो आप एक तेज पत्ते को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के चरणों में रखें और इसे अपने पर्स में रखें। यह पत्ता आपके लिए धन के योग बनाएगा। इससे आपकी पैसों से भरी पर्स कभी खाली नहीं होगी।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तेज पत्ते के उपाय

अगर आपकी कोई ऐसी मनोकामना है जो बहुत दिनों से पूरी नहीं हो रही है तो आप एक तेज पत्ते के ऊपर सिंदूर से उस इच्छा के दो शब्द लिखें और इसे अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपकी मनोकामना बहुत जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।

घर को बुरी नजर से बचाने के लिए तेज पत्ते के टोटके

अगर आपके घर में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो रही हैं तो ये बुरी नजर का असर भी हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप 7 तेज पत्ते और एक चम्मच नमक लेकर सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं और घर के बाहर किसी स्थान पर या किसी पेड़ के नीचे ये पत्ते रख दें। इस उपाय से आपके घर से नजर दोष दूर हो जाएगा।

सुखी वैवाहिक संबंधों के लिए तेज पत्ते के उपाय

यदि आपके जीवनसाथी के साथ तनाव रहते हैं तो सूखे तेज पत्ते रोर शाम को घर में कम से कम 7 दिनों तक जलाएं। इस उपाय से जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और लड़ाई झगड़ों से मुक्ति मिलेगी।