अक्सर लोग अपने करियर और जीवन में सफलता के लिए लगातार प्रयास करते हैं लेकिन उन्हें मनचाहा फल नहीं मिल पाता है. जरूरी नहीं है कि आपको परिणाम आपकी कम मेहनत की वजह से मिलते हैं, कभी-कभी कुछ फैसले हमारे भाग्य पर भी निर्भर करते हैं. ऐसे ही कुछ सफलता के उपाय लाल किताब में बताएं गए हैं.
मंगलवार को करें ये उपाय:
यदि आपको बार-बार मेहनत करने से भी सफलता नहीं मिल रही है या फिर कोई न कोई बाधा आ जाती है तो आप हर मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा करें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें.
तिजोरी में रखें लाल कपड़ा:
अक्सर ऐसा होता है कि लोगों के पास पैसा तो आता है लेकिन रूकता नहीं है तो इसके लिए आप अपनी तिजोरी में लाल कपड़े में थोड़े से पूजा के चावल बांध कर रख दें, ऐसा करने से आपके घर में धन रूकेगा और बरकत भी होगी.
गाय और कुत्ते को खिलाएं रोटी:
माना जाता है यदि आपके घर में पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाती है और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए तो यह आपके भाग्य को काफी शुभ देगा. इसलिए रोजाना गाय और कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं.
सूर्यदेव को अर्पित करें जल:
जीवन की परेशानियों को खत्म करने के लिए रोज जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद थोड़ा सा दूध मिश्री गंगाजल अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ छिड़के. ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है और घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है.
माता तुलसी को अर्पित करें दूध:
गुरुवार के दिन हरि विष्णु जी की पूजा कर के बाद तुलसी जी को दूध अर्पित करना ना भूलें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. साथ ही घर की दरिद्रता खत्म होती है और धन का आगमन होता है.