हिंदू धर्म में वैदिक शास्त्र एक विशेष महत्व रखता है और इसमें सभी ग्रहों की स्थिति के बारे में बताया गया है. वैदिक शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह एक ऐसा ग्रह है तो कि अशुभ ग्रहों के साथ मिलकर बेहद ही खराब फल देता है. अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो उसे जीवन भर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इन परेशानियों से बचने के लिए लाल किताब में बेहद ही खास उपाय बताए गए हैं. आइए जानते हैं लाल किताब में दिए गए उन अचूक उपायों के बारे में जो कि कमजोर बुध ग्रह से छुटकारा दिला सकते हैं.

बुध का नकारात्मक प्रभाव

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध पीड़ित हो जाए तो उसके जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. ऐसे व्यक्ति को संवाद कौशल बेहद खराब हो जाता है और वह बात करते समय अधिक व्यक्त करता है. इतना ही नहीं, बुध ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को करोबार मेें घाटा भुगतना पड़ता है और जीवन में दरिद्रता प्रवेश करती है.

अपनाएं लाल किताब के यह उपाय

  • वैदिक ज्योतिष में लाल किताब के उपाय को अधिक महत्व दिया गया है और कहा जाता है कि इन उपायों को अपनाने से तुरंत ही प्रभाव देखने को मिलता है. अगर आप बुध से पीड़ित हैं तो बुध ग्रह की शांति के लिए लाल किताब में दिए गए कुछ उपाय आपके जरूर काम आएंगे.

  • लाल किताब के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का बुध कमजोर है तो उसे शराब और मांस का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए.

  • इसके अलावा बुध कमजोर है तो उन्हें भेड़, बकरी और तोता कभी नहीं पालना चाहिए. लाल किताब के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को किसी धार्मिक स्थान पर जाकर चावल व दूध का दान करना चाहिए. साथ ही कौवे को भोजन कराने से भी लाभ मिलता है.