आज के दौर में धन का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि बिना इसके आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। इसलिए लोग धन को कमाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी धन संचित करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय?
जरूरतमंदों को अवश्य करें दान: यदि भगवान ने आपको इस काबिल बनाया है कि आप दूसरों के लिए कुछ कर पाएं तो आप ऐसा जरूर करें। क्योंकि ऐसा करने से आपका धन कभी घटेगा नहीं। कहते हैं जो लोग दूसरों की मदद करते हैं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
घर या दुकान पर इस यंत्र की करें स्थापना: हिंदू धर्म में धन की देवी माता लक्ष्मी को माना जाता है तो धन के देवता कुबेर जी माने जाते हैं। कहते हैं जो लोग घर या दुकान पर कुबेर यंत्र की स्थापना करते हैं और उसकी विधि विधान पूजा करते हैं। उन्हें अवश्य ही धन लाभ होता है। ऐसे लोगों के जीवन से सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
तुलसी के पौधे की करें पूजा: आजकल हर कोई घर में ये पौधा रखता है। लेकिन इसके रख-रखाव का तरीका बहुत कम ही लोग जानते हैं। ज्योतिष अनुसार तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त हो सकती है। जो व्यक्ति तुलसी के पौधे की रोजाना विधि विधान पूजा करता है उसके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
माता लक्ष्मी की करें पूजा: मान्यताओं अनुसार व्यक्ति को धन-दौलत माता लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होता है। इसलिए माता लक्ष्मी की अराधना जरूर करनी चाहिए। घर के मंदिर में रोजाना सुबह-शाम माता लक्ष्मी की प्रतिमा के आगे तिल के तेल या घी का दीपक जलाएं। मूर्ति पर हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं और माता को फूल अर्पित करें। फिर उनके समझ धूपबत्ती जलाकर उनकी पूजा अराधना करें। माता को मिठाई के भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
श्रीसूक्त पाठ: धन की प्राप्ति के लिए ये पाठ करना अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय श्रीसूक्त मंत्र का पाठ कीजिए। कहते हैं श्रीसूक्त के पाठ से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।