ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में बताया गया है। राशि के जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल की जगह दिमाग से लेते हैं काम। जिन्हें दूसरों की भावनाओं के आहत होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

  • कर्क राशि के लोग अपने पर्सनल स्पेस में रहना पसंद करते हैं। अपनी भावनाओं को दिखाने में इन्हें काफी परेशानी आती है। अपने वर्क प्लेस पर यह और लोगों की अपेक्षा थोड़ा अलग महसूस करते हैं। यह किसी खास स्थिति पर पहुंचने के बारे में यह कम सोचेंगे और वह चीज उन्हें खुशी दे रही है या नहीं इसके बारे में अधिक सोचेंगे।   
  • मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है इस राशि के लोग सिर्फ लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की परवाह करते हैं जिसकी वजह से लोग इन्हें लापरवाह और अव्यवहारिक समझ लेते हैं। किसी भी रिश्ते से अपनी रुचि खो देने के बाद वह दूसरों की परवाह नहीं करते हैं। अगर वह किसी भी बात को लेकर परेशान है तो दुखी होने के बजाए यह मजबूत और एग्रेसिव हो जाते हैं। 
  • सिंह राशि का लोग अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। यह अपने जीवन में किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करते हैं। दिल टूटने पर रोने की जगह सिंह राशि के लोग अपने आप पर काबू पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करने से वह दूसरों की भावनाओं को प्रति असंवेदनशील हो जाते हैं। यह दूसरों की राय की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते है।
  • मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग दूसरों की भावनाओं की अधिक परवाह नहीं करते हैं। यह अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से उजागर करने से बचते हैं। इनका कोमल और संवेदनशील अंतर्मन केवल इनके बहुत करीबी लोगों को दिखता है। विश्वासघात होने पर दुखी होकर रोने के बजाए यह बदला लेने में यकीन रखते हैं।  
  • कुंभ राशि के लोग अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट नहीं कर पाते हैं। यह आप के आगे नखरे तो करेंगे लेकिन वहीं यह आपका गुस्सा या नकारात्मकता बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी को रोता हुआ देख कर उसकी मदद करने से कुंभ राशि के जातक हिचकिचाते नहीं है लेकिन आप इन्हें ऐसी कोई पहल करते हुए नहीं देखेंगे। 
  • कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। गंभीर रूप से दिल टूटने के पर रोने और दुखी होने के बजाए यह खुश और आनंदित नजर आएंगे। कन्या राशि वाले लोगों के लिए एक अच्छा जीवनसाथी खोजना बहुत चुनौतिपूर्ण काम है। क्योंकि भले ही यह आने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हों लेकिन किसी भी चीज को लेकर यह खुद से समझौता नहीं करते हैं।