स्लीप डिसोर्डर आज के समय की बहुत बड़ी परेशानी है. बदलते लाइफस्टाइल और अत्याधधुनिक सुविधाओं के कारण आज अधिकांश लोगों को रात में नींद नहीं आती या कम आती है या आती है तो अच्छी नींद नहीं आती. शहरों में यह समस्या सबसे ज्यादा है जहां अत्याधुनिक गैजेट, मोबाइट, टीवी आदि ने नींद को छीन लिया है. सुकून भरी नींद के लिए लोग तरसते रहते हैं. रात में पर्याप्त नींद आए, इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह दी जाती है. रोज एक्सरसाइज, सही खान-पान और तनाव से दूरी अच्छी नींद के लिए इलाज है लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में यह काम बहुत ही मुश्किल है. इसलिए लोग नींद की गोली खाकर सो जाते हैं.

रात में बहुत जल्दी और सुकून भरी नींद लाने के लिए एक बेहद सरल तरीका बताया है. कान के पीछे नींद को जल्दी लाने के लिए एक मैजिक बटन होता है जिन्हें दबा कर आप रात भर सुकून की नींद ले सकते हैं.

कान के पीछे है यह मैजिक बटन
रात में नींद लाने के लिए एक्यूपंक्चर में बहुत ही सरल और सस्ता तरीका है. इसके लिए कोई पैसे की जरूरत भी नहीं है. हर इंसान को रात में सुकून भरी नींद की जरूरत होती है. इसके लिए पहले दिमाग को शांति और रिलेक्स का होना भी बहुत जरूरी है. तमाम कोशिशों के बावजूद भी आपको रात में नींद नहीं आती है तो एक्यूपंक्चर का सहारा लीजिए. एक्यूपंक्चर में कान के पास ऐसे प्वाइंट बताए गए है कि इनकी मदद से आपको रात में बच्चों की तरह नींद आ सकती है. सिर और कान के पीछे एक स्नूज बटन होता है. यह दोनों कानों के पीछे स्थित होता है. इस स्नूज बटन को सही से दबा देने के बाद बहुत ही अच्छी नींद आती है. इस प्वाइंट को एनमिया कहते हैं.

नींद लाने का क्या है तरीका
इसके लिए आपको कान के पीछे सही प्वाइंट को पकड़ना होगा. रात में बिस्तर पर जाने के बाद सबसे पहले रिलेक्स हो जाए सभी तरह के तनाव को दिमाग से निकाल दें. इसके बाद ईयरलोब के पीछे एक प्वाइंट है. अब ऊंगली को उस प्वाइंट की ओर ले जाइए और करीब 30 सेकेंड तक इन दोनों प्वाइंट को दबा कर रखें रखिए. इन प्वाइंट को दबाते ही आपके कंधे और छाती खुल जाएंगे. इससे हार्ट का में खून को बहाव खुलेगा और आपको सुकून महसूस होगा. फिर कब नींद लग जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा.