हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व मान गया है, इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं, जो अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस साल की पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी के दिन पड़ रही है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. सोमवती अमावस्या का व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती साथ ही पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाती हैं.
सोमवती अमावस्या का महत्व
-
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान भोले शंकर और माता पार्वती की उपासना करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.
-
सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं.
-
इस दिन विवाहित स्त्रियां व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चदंन इत्यादि से पूजा करती हैं और वृक्ष के चारों ओर 108 बार कच्चा सूत का धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं.
-
सोमवती अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, दान और तर्पण करने से विशेष फल मिलता है.
-
इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
सोमवती अमावस्या मुहूर्त
-
सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी.
-
अमावस्या तिथि प्रारंभ- 19 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से
-
अमावस्या तिथि समाप्त- 20 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 तक
-
स्नान दान मुहूर्त: सुबह 06:56 बजे से सुबह 08:20 बजे तक
-
पूजा का शुभ मुहूर्त - सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक
सोमवती अमावस्या पूजा विधि
-
इस दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें.
-
उसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके भगवान की आराधना करें.
-
संभव हो तो व्रत रखें.
-
उसके बाद भगवान शिव और पार्वती की आरती करें.
-
अंत में प्रसाद वितरण करें.