जीवन में आ रही कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लाल किताब में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं. इन उपायों का उपयोग कर व्यक्ति हर मुश्किल को आसानी से पार कर सकता है और जीवन में सफलता हासिल कर सकता है. लाल किताब में बताए गए ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं और कहते हैं कि भाग्य बदलने में यह काफी मददगार भी साबित होते हैं. अगर किसी व्यक्ति को बहुत मेहनत के बाद भी बिजनेस में घाटा हो रहा है और धन प्राप्ति के क्षेत्र में रुकावट बनी हुई है तो उसे लाल किताब के कुछ अचूक उपाय जरूर अपनाने चाहिए.

लाल किताब के अचूक उपाय

  • कई बार बहुत मेहनत के बाद भी बिजनेस में मनचाही तरक्की नहीं मिल पाती और घाटे का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी व्यापार में नुकसान या घाटा झेल रहे हैं तो शनिवार के बाद बहते जल में अखरोट और नारियल प्रवाहित करें. इसके बाद घर के सभी एक साथ जमीन पर बैठकर भोजन करें. इससे आपके कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी और तरक्की मिलेगी.

  • अगर रात-दिन मेहनत करने के बाद भी सिर से कर्ज को बोझ कम नहीं हो रहा है तो लाल किताब का यह उपाय आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकता है. इसके अनुसार रोजाना कौए को रोटी खिलाएं या दाना डालें. इसके अलावा रात में सोने से पहले अपने बेड के नीचे सिरहाने की तरफ एक पात्र में जौ भरकर रखें और सुबह उठकर वह जौ पशुओं को खिला दें. यदि पशुओं को खिलाना संभव न हो तो किसी को दान कर दें. ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • धन प्राप्ति के क्षेत्र में अगर रुकावट आ रही है या आमदनी के स्रोत खत्म हो गए हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष सोने के आभूषण रखें और उनमें केसर का तिलक करें. इसके बाद कनकधारा स्रोत का पाठ करें. ऐसा करने से धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं.

  • रोजाना माथे पर केसर का तिलक करके ही घर से बाहर निकलें. ऐसा करने से सोया हुआ भाग्य जागता है और नई नौकरी मिलने का रास्ता खुलता है. साथ ही धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं.