अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति का मूलांक तय किया जाता है. दरअसल जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 और 28 तारीख को होता है, अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातकों का मूलांक 1 होगा. अपना मूलांक पता करने के लिए आपको बस अपनी जन्म तारीख को जोड़ना होगा. अगर आपकी जन्म तिथि 19 है तो उसका मूलांक 1+9 = 10 = 1+0 = 1 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का मूलांक 1 होता है वह लोग काफी प्रभावशाली और प्रतिष्ठित माने जाते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं मूलांक 1 के जातकों की क्या विशेषता होती है, साथ ही जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें. 

ऐसे जातक होते हैं मिलनसार 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का मूलांक 1 होता है, ऐसे लोग बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं. ऐसे जातक लोगों के साथ बहुत जल्द निकटता बढ़ा लेते हैं और अपनी मधुर वाणी व सरल व्यवहार से सामने वाले का मन बहुत जल्द जीत लेते हैं.  

होते हैं निडर साहसी व स्वाभिमानी 

1 मूलांक के जातकों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, इसके प्रभाव से ऐसे जातक सामने वाले व्यक्ति को अपने कार्यों और वाणी से प्रभावित कर लेते हैं. ऐसे लोग बहुत ईमानदार होते हैं. इसके अलावा ये निडर साहसी व स्वाभिमानी किस्म के होते हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं.

अच्छे बिजनेसमैन होते हैं साबित

मूलांक 1 के जातक अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं. ऐसे जातकों की कार्यकुशलता, वाणी दक्षता और समय की प्रतिबद्धता के कारण बिजनेस में अच्छी तरक्की हासिल करते हैं, इसके अलावा ये लोग अपने हर कार्य को पूर्णता के साथ करते हैं. साथ ही इस मूलांक के लोगों को सभी काम व्यवस्थित तरीके से करने की आदत होती है. 

टाइम मैनेजमेंट होता है बेहतर 

ऐसे जातक टाइम मैनेजमेंट स्किल और लीडर शीप क्वालिटी के कारण राजनीति और प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च पदों पर विराजमान होते हैं. आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो सामान्य तौर पर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी ही होती हैं, इनको धन की कभी कमी नहीं होती.

शुभ दिन - रविवार और सोमवार
शुभ रंग- पीला