आज के दिन चंद्र दर्शन का विशेष योग है. आज चांद को देखने से कई कलंक मिट जाते हैं. बदनामी का जो डर होता है वह खत्म हो जाता है. अमावस्या के बाद दूसरे दिन को चन्द्र दर्शन दिवस कहा जाता है. शास्त्रों के मुताबिक इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इसे बहुत भाग्यशाली और समृद्ध माना जाता है.
चंद्र दर्शन की पूजा विधि
-मान्यता है कि इस दिन शाम के समय चंद्र देव का दशोपचार तरीके से पूजा-अर्चना कर यानी भगवान का आह्वाहन, आचमन, अर्घ्य, स्नान कर और रोली और चावल से तिलक कर, फूल अर्पित करना चाहिए.
-दशोपचार तरीके से पूजा-अर्चना के बाद धूप दीप करके चंद्र भगवान को भोग के तौर पर खीर का प्रसाद अर्पित करना चाहिए.
-चंद्र भगवान की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करें
ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि, तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात
-आज के दिन ऐसा करने से मन का सारा तनाव गायब हो जाता है और हर प्रकार के रोग से मुक्ति मिलती है.
चंद्र दर्शन के ज्योतिषीय महत्व -
- सभी नवग्रहों में से चंद्रमा को सबसे शांत और जीवन में रोशनी डालने वाला ग्रह माना जाता है और इसका मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है.
- धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, आज के दिन चंद्रमा के दर्शन करने से कई सारे कष्टों का निवारण होता है और घर में सुख समृद्धि आती है.
- शास्त्रानुसार चंद्रमा को मनुष्य के ज्ञान, बुद्धि और मन का स्वामी ग्रह माना गया है. कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा का ग्रह कमजोर होता है, अगर वह आज के दिन विधि अनुसार चंद्रमा की पूजा करते तो उसके सारे ग्रह दोष शांत हो जाते हैं.
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चंद्र दर्शन का महत्व-
- वात, पित और कफ को संतुलित करता है चंद्रमा
- चन्द्र दर्शन के दिन व्रत रखने से मानव शरीर में कफ, पित्त और वात के तत्वों को संतुलित करने में सहायता मिलती है जो सभी रोगों को ठीक करने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है.