बालों के झड़ने की समस्या(Hair Loss) आपको बहुत ही परेशान कर देती है और इसके कई कारक हैं जो इस समस्या को बढ़ावा देते हैं जैसे अनुवांशिक जीवन शैली डाइट और बालों की रोजाना देखभाल हालांकि आप कुछ कारकों को नियंत्रित नहीं कर सकते जैसे अनुवांशिकता लेकिन कुछ परिवर्तन करने से आप इस समस्या रोक बढ़ने से रोक सकते हैं.
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो जाने कुछ घरेलू उपाय जिसका कोई नुकसान नहीं होता. बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ ऐसे तेल है जो आपके बालों को पोषक तत्वों से भरपूर कर देगा और बालों को झड़ने से रोक देगा. यह तेल आप घर पर ही बनाकर लगा सकते हैं आइए जानते हैं.
आपके बालों को मजबूत करने में कौन सा तेल लाभदायक होगा तथा बालों को झड़ने के साथ और भी अन्य परेशानी बालों की रोकेगा तथा बालों को मजबूती प्रदान करेगा और स्वास्थ्य लंबे घने बालों को खूबसूरती प्रदान करेगा इसके लिए कौन सा तेल लाभदायक होगा जानते हैं.
एलोवेरा का तेल
एलोवेरा जेल बालों में लगाने के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है. एलोवेरा जेल 20 प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर पाया जाता है कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं जैसे एमिनो एसिड जो की बालों को झड़ने से रोकता है तथा मजबूती प्रदान करता हैं. एलोवेरा जेल में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जोकि बालों के लिए पोषण युक्त माना गया है. एलोवेरा जेल में विटामिन ए तथा विटामिन ई की मात्रा से पूर्ण होता है तथा बालों को झड़ने से रोकता है काले एवं घने बाल मजबूत बनाता है.
एलोवेरा तेल का इस्तेमाल कैसे करे
-
एक कटोरी में एलोवेरा तेल निकाल ले और हल्का गर्म कर लें
-
हल्का गर्म करने के बाद हल्के हल्के हाथों से अपने बालों की जड़ों पर लगाएं अच्छे से लगाएं ताकि तेल आपके बालों की जड़ों तक अच्छे से लगे क्योंकि एलोवेरा तेल बालों के ऊपर नहीं बल्कि बालों के जड़ों तक पहुंचना जरूरी होता है और बेहद ही इसका फायदा जल्दी मिलेगा
-
एलोवेरा तेल लगाने के कुछ समय बाद आप अपने बालों को पानी से अच्छी तरह धोकर कंडीशनर यूज करें
-
इस प्रक्रिया को अगर आप हफ्ते में दो बार करें तो ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा तथा लंबे और घने और बेहद ही खूबसूरत हो जाएंगे और किसी भी प्रकार के मार्केट से तेल नहीं मंगवाना पड़ेगा एलोवेरा तेल में ही बहुत काफी हद तक आपको फर्क नजर आएगा
-
अगर आप एलोवेरा तेल के साथ साथ घर पर ही बना कर शिकाकाई जो की आयुर्वेदिक औषधि कहलाती जो इसके फल या पाउडर मार्केट में मिलता है अगर आप शिकाकाई के पाउडर को घर लाकर एक चम्मच पाउडर में नारियल तेल मैं मिक्स करके हल्का गर्म करके छानकर किसी ठंडी जगह पर रख दे अगर आप किसी कांच की बोतल मैं तेल को रखेंगे तो और भी ज्यादा बेहतर होगा 1 से 2 हफ्ते पहुंचे इस तेल को ठंडी जगह पर रखे रहने दे
-
इसके बाद में यूज करते समय जितना लगाना है शिकाकाई तेल एक कटोरी में निकाल ले इसके बाद हल्का गर्म करके हल्के हाथों से अपने बालों में लगाकर अच्छी तरह मालिश करें याद रहे की तेल आपके बालों की जड़ तक अच्छे से लगना चाहिए
-
इसके बाद में कुछ समय बाद अच्छी तरह से वॉस कर ले फिर अपने बालों में कंडीशनर इस्तेमाल करना चाहे तो कर सकते हैं
-
एक हफ्ते में कम से कम दो बार शिकाकाई तेल को इस्तेमाल करें फर्क नजर आएगा लंबे घने और काले बाल तथा सिल्की होंगे
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा तेल घर में बनाया हुआ बालों के लिए बहुत ही रामबाण साबित हुआ है केंद्रीय बालों को लंबे घने तथा मजबूत करता – बालों को झड़ने एवं टूटने से रोकता है बालों में जो अन्य प्रकार की समस्याएं होती हैं जैसे डैंड्रफ की प्रॉब्लम दूर करता है तथा बालों को नमी और पोषण प्रदान करता है जड़ों के पीएच संतुलन को बनाए रखने में काफी लाभदायक है
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी पोषण से भरा होता है जो बालों को चमकदार तथा मजबूत बनाता है नारियल के तेल में फैटी एसिड पाया जाता है जो रक्त परिसंचरण को बनाए रखता है तथा बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है.
तेल बनाने की विधि
-
एक एलोवेरा पत्ती
-
जितना बनाना चाहे उसके अनुसार नारियल का तेल
-
रोजमेरी तेल( ऑप्शनल)
एलोवेरा जेल जाने विधि
एलोवेरा जेल की पत्ति को लेकर चाकू से काट कर उसके अंदर का सारा जेल निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पेस्ट बनाकर तैयार कर ले ताकि एलोवेरा मैं किसी भी प्रकार के छोटे टुकड़े या दाने ना रहे इसके बाद जितना बनाना चाहे उतना पेस्ट ले और फिर नारियल तेल को भी एलोवेरा जेल में मिक्स कर ले याद रखें दोनों ही मिश्रण को बराबर मात्रा में रखना है
इसके बाद में 5 से 6 मिनिट तक इसे गैस का फ्लेम स्लो करके रखें जब यह् गर्म हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दे ठंडा होने के बाद में रोजमेरी के तेल की 5 से 6 बूंदे डाल दें इस तेल को बनाने के बाद 2 हफ्ते तक कोई ठंडी जगह या तो फ्रिज हो या कोई ठंडी जगह जहां गर्माहट ना हो ऐसी जगह में 2 हफ्ते तक रखे रहने दे
शिकाकाई के फायदे
शिकाकाई एक प्रकार का औषधीय गुण है जोकि घरेलू उपचार हेतु शिकाकाई को उबालकर उसके पेस्ट को बालों में डालकर आधा घंटा रखने पर और फिर बालों में शैंपू कर लेने के बाद धो लेने से भी बालों में काफी आराम मिलता है तथा इसके साथ साथ शिकाकाई और नारियल का तेल दोनों मिक्स करके बालों पर तेल के रूप में लगाया जाता है शिकाकाई मैं एक ऐसा गुण पाया जाता है जो बालों के लिए बेहद ही लाभदायक है शिकाकाई पोषण से भरपूर माना गया है जोकि बालों की आधी से अधिक समस्याएं कम कर देता है बालों को लंबे घने तथा मजबूती प्रदान करता है.