जो लोग कला, फिल्म, मनोरंजन, संगीत, नृत्य थिएटर और डिजाइनिंग संबंधित कार्यों से जुड़े होते हैं, उन्हें हीरा धारण करना चाहिए. इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन के विक्रेता, सौहार्द, इत्र और सुगंधित द्रव्य, फूल, विवाह से संबंधित कार्य, विलासिता की वस्तुएं, रेस्तरां, सिनेमाघरों, होटल से संबंधित कार्य आदि से जुड़े व्यक्ति हीरा धारण कर सकते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार, मोती रत्न फेफड़े एवं छाती से संबंधित रोगों का चिकित्सक, मनोचिकित्सक, उदर रोग का विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दुकानदार, ट्रैवल एजैंसी, नर्सिंग, हॉकर और चांदी के व्यापारी धारण कर सकते हैं लाभ मिलेगा.

रत्न शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का प्रोफेशन टीचिंग, ब्रोकर्स, संपादक, प्रकाशक, लेखक, मुद्रक, वक्ता, गणितज्ञ, लेखांकन से संबंधित लोग, बीमा एजैंट, बैंक, नगर निगम कर्मचारी, दुकानदार, संदेशवाहक, जादूगर, श्वास संबंधी रोगों का चिकित्सक प्रशिक्षक, त्वचा रोग विशेषज्ञ आदि हो वे पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति सरकारी कर्मचारी, राजनेता, दवाइयां, उच्चाधिकारी, न्यायाधीश, पैतृक व्यवसाय, नेत्र, गला, मस्तिष्क, हृदय एवं रक्त से संबंधित डॉक्टर, स्वर्णाभूषणों का निर्माता और विक्रेता, राजकीय कामों का ठेकेदार हैं वे माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित चिकित्सक, सर्जन, जलने अथवा कटने की चिकित्सा से संबंधित डॉक्टर, अस्थि रोग विशेषज्ञ, विद्युत, पुलिस, सेना, साहसी कार्य, हथियार निर्माता और विक्रेता, प्रॉपर्टी डीलर, फायर सर्विसेज, इंजीनियरिंग, मिनरल एंड मैटल्स, रसायन, वन विभाग, वकील, नाई, मांस का व्यवसाय, खानसामा से जुड़े हैं वे मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति व्याख्याता, न्यायाधीश, धर्म शिक्षक, दार्शनिक, शोधार्थी, पुजारी, विद्वान, भविष्यवक्ता, मिनिस्टर, शिक्षा, चैरिटी, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, उदर रोग विशेषज्ञ आदि से जुड़े हैं, वे पुखराज धारण कर सकते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति पैट्रोलियम, खनिज, अरुचिपूर्ण कार्य, इंजीनियरिंग, सर्विस, कृषि, सफाई से संबंधित कार्य, जेल, लोहे से संबंधित कार्य, पत्थर, लेबर का ठेकेदार, कठोर परिश्रम वाले कार्य, दंत रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, अवरोध से संबंधित बीमारियां, अस्थि रोग विशेषज्ञ से जुड़े हैं, वे नीलम धारण कर सकते हैं.