सनातन धर्म में राम नवमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. चैत्र माह के नवमी तिथि को भगवान राम ने इस पृथ्वी पर जन्म लिया था. इस बार राम नवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा. रामनवमी में घर से लेकर मठ मंदिरों तक रामचरितमानस का पाठ किया जाता है. भगवान राम के मंदिरों में पुजारी से लेकर भक्त तक भगवान राम के जन्मोत्सव की बधाइयां गाते हैं. कहा जाता है कि रामनवमी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों का जाप करने से मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है. आज उन्हीं चौपाइयों के बारे में हम आपको बताएंगे जिसका जाप करने से संकट से मुक्ति, रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति, लक्ष्मी की प्राप्ति और संतान की प्राप्ति आदि हो सकती है.
रामनवमी में रामचरित मानस का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. समस्त मनोकामना की पूर्ति के लिए सनातन धर्म के लोग रामनवमी में रामचरित मानस का पाठ करते हैं. जिससे उन्हें प्रभु राम की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
1- मनोकामना की पूर्ति के लिए
रामनवमी में मनोकामना पूर्ति और समस्या के निवारण से निपटने के लिए 108 बार इस चौपाई का जाप करना चाहिए.
कवन सो काज कठिन जग माहीं!
जो नहिं होइ तात तुम पाहीं!!
2- लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए
अगर आप अपने घरों में माता लक्ष्मी की प्राप्ति करना चाहते हैं और व्यवसाय में तरक्की करना चाहते हैं, तो रामचरितमानस के इस चौपाई का जाप करें.
जिमि सरिता सागर मंहु जाही!
जद्यपि ताहि कामना नाहीं!!
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं!
धर्मशील पहिं जहि सुभाएं!!
3- संपत्ति प्राप्ति के लिए
अगर आप संपत्ति की प्राप्ति करना चाहते हैं तो रामचरित मानस की इस चौपाई का जाप करें.
जे सकाम नर सुनहि जे गावहि!
सुख संपत्ति नान विधि पावहि!!
4- संकट से मुक्ति के लिए
किसी भी प्रकार की संकट से निपटने के लिए संकट के निवारण के लिए आप रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप कर सकते हैं.
दीन दयालु विरद संभारी!
हरहु नाथ मम संकट भारी!!
5- अच्छे अंक की प्राप्ति के लिए
यदि आप अपनी परीक्षा में अच्छे अंक लाना चाहते हैं, तो रामचरित मानस की इस चौपाई का जाप करें.
जेहि पर कृपा करहि जनु जानी!
कवि उर अजिर नचावहि बानी!!
मोरि सुधारिहि सो सब भांती!
जासु कृपा नहिं कृपा अघाति!!
6- रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति के लिए
अगर आप ऋद्धि सिद्ध की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो रामचरित मानस की चौपाई का सहारा लें.
साधक नाम जपहिं लय लाएं!
होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं!!
7- गृह क्लेश के लिए
अगर आपके घर में गृह क्लेश है, तो घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होगा. गृह क्लेश की समाप्ति के लिए रामचरित मानस की इस चौपाई का जाप करें.
हरन कठिन कलि कलुष कलेसू!
महामोह निसि दलन दिनेसू!!
8- विवाह संबंधित समस्या के निवारण के लिए
अगर आपके विवाह में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो रामचरित मानस की इस चौपाई का जाप करें.
तब जनक पाइ बसिष्ठ आयसु ब्याह साज संवारि कै!
मांडवी श्रुतकीरति उरमिला कुअंरि लईं हंकारि कै!!