हिन्दू धर्म में रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करने से और उन्हें सुबह के समय जल अर्पित करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा भी कहा गया है कि सूर्य देव की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करने से व्यक्ति को अधिक लाभ होता है। शास्त्रों में सूर्य देव को बजरंगबली जी का गुरु कहा गया है। इसलिए इनके आशीर्वाद से धन, बुद्धि, ज्ञान, वैभव इत्यादि में वृद्धि होती है। शास्त्रों में कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र भी बताए गए हैं जिनका शुद्ध उच्चारण करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं-

भगवान सूर्य के चमत्कारी मंत्र

  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: ।।

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।।

  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।

  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

  • ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

प्रत्येक रविवार के दिन सूर्य पूजन और सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। यह मंत्र न केवल भाग्योदय में सहायता करते हैं बल्कि कुंडली में भी सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। इसलिए इनकी उपासना करने से व्यक्ति को बहुत लाभ होता है।