वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ग्रहों की युति से कई खास व शुभ योग बनते हैं। यह योग हर व्यक्ति के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभावों के आधार पर ये योग सकारात्मक या नकारात्मक हो सकते हैं। 23 अप्रैल को ग्रहों की स्थिति से केदार योग का अद्भुत संयोग 500 साल बाद बनने जा रहा है। केदार योग के प्रभाव से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, हर योग का शुभ हो या अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ता है। जानें 500 साल बाद बन रहे दुर्लभ केदार योग का किन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार केदार योग क्या है-
केदार योग को वैदिक ज्योतिष में एक दुर्लभ और शुभ योग माना गया है। कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में चारों भावों में सभी सात ग्रहों की उपस्थिति होती है तो यह योग बनता है। माना जाता है कि यह योग भौतिक सुख-संपदा में समृद्धि, आय में वृद्धि और जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम जैसे कई लाभ दिलाता है।
केदार योग का प्रभाव-
जिन व्यक्तियों की कुंडली में केदार योग बनता है उन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का अनुभव होता है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के जीवन में मातृ सुख भी बढ़ता है। इन्हें भूमि, धन, ऐश्वर्य से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और ऐसे व्यक्ति सत्य बोलने के लिए जाने जाते हैं। वे कृषि के क्षेत्र में काम करने के लिए भी जाने जाते हैं। केदार योग भी जातक को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने वाला माना जाता है।
इन राशियों के लिए केदार योग लाभकारी-
1. मेष राशि- मेष राशि की गोचर कुंडली में सूर्य, गुरु, राहु और बुध पहले भाव में रहेंगे, शुक्र दूसरे भाव में जबकि मंगल और चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे और शनि एकादश भाव में रहेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ का प्रबल संयोग बनेगा। आपके सामाजिक स्तर और सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें आपको अपार सफलता मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। यह समय हर मायने में बेहद शानदार रहने वाला है।
2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के सप्तम, नवम, दशम और एकादश भाव में सात ग्रह स्थित होते हैं। अगर आप अपने काम को बुद्धिमत्ता और तर्कसंगत सोच के साथ करते हैं, तो आप सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो 23 अप्रैल के बाद आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप पहले से ही कार्यरत हैं, तो आपको पदोन्नति, वेतन वृद्धि या अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जो व्यापारी जातक हैं उन्हें भी इस दौरान लाभ होगा। आप अपने व्यवसाय के विस्तार की योजना बना सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
3. धनु राशि- धनु तीसरी और अंतिम राशि है जो केदार योग के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। इस दौरान सातों ग्रह तीसरे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में रहेंगे और केदार योग का निर्माण करेंगे। इसलिए, यह आपके लिए निवेश करने, लॉटरी का मौका लेने या शेयर बाजार में निवेश करने का एक अत्यंत लाभदायक समय है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और यदि आपका कोई कोर्ट केस लंबे समय से लंबित है तो इस अवधि में कोई फैसला आ सकता है और वह आपके पक्ष में होगा। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध और मजबूत होंगे। आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।