हनुमान जी का प्रिय दिन शनिवार रहता है। आज के दिन की हनुमान जी की पूजा करने का खास पुण्य मिलता है। शनिवार के दिन हनुमान जी पर चोला चढ़ाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से कठिन से कठिन संकट भी दूर हो जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ मन को शांति तो प्रदान करता ही है। साथ ही हमारी सारी परेशानिया भी दूर करता है। जिन लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ रही है उन्हें आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। क्योंकि हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के आत्म बल में भी वृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि हनुमान चालीसा की एक- एक चौपाई मंत्र के समान होती है। हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी के लिए बहुत लाभदायी होता है। हनुमान चालीसा का संबंध सिर्फ आपकी आस्था और धर्म से नहीं बल्कि आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को खत्म करने में भी यह बहुत प्रभावशाली है। आइए जानिए हनुमान चालीसा पाठ से सेहत को होने वाले फायदो के बारे में...
हनुमान चालीसा से होने वाले लाभ
हर परेशानी और बीमारी का उपचार
हर प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ एक उत्तम उपाय है। हनुमान चालीसा का जाप करने से हर परेशानी और बीमारी का उपचार संभव है। इसके लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ सर्वोत्तम है।
दूर होता है मानसिक तनाव
आधुनिक जीवनशैली में व्यक्ति कई प्रकार के तनाव से जुझता रहता है। हनुमान चालीसा का पाठ मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इसका पाठ करने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति की हर प्रकार की मानसिक दिक्कतें दूर होती है।
स्मरण शक्ति और बुद्धि में वृद्धि
हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या के दाता कहा जाता है, इसलिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना आपकी स्मरण शक्ति और बुद्धि में वृद्धि करता है। साथ ही आत्मिक बल भी मिलता है।
शनि और मंगल ग्रह की अशुभता होती है दूर
शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान पूजा से शनि ग्रह की अशुभता दूर होती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या या फिर जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि अशुभ हैं उन्हें हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं मंगल का भी दोष दूर होता है। हनुमान पूजा से भगवान राम का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है।
तनाव दूर और आत्मविश्वास में वृद्धि
हनुमान चालीसा में बजरंग बली की इस प्रकार स्तुति की गई है उससे न केवल आपका डर एवं तनाव दूर होता है। बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार भी होता है।
सकारात्मक ऊर्जा पूजा से मिलती है
हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. वहीं मन को शांति मिलती है।