हर व्यक्ति अपने जीवन में सही और अच्छा पार्टनर चाहता है। कभी-कभी व्यक्ति में कुछ चीजों की कमी के कारण वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। ऐसे में राशि के आधार व्यक्ति के स्वभाव को जान लें तो काफी हद तक उनकी पहचान करना आसान हो जाता है। आज हम उन राशियों के बारे में जानने जा रहे हैं जो बेहद रोमांटिक मानी जाती है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। ये लोग साहसी, महत्वाकांक्षी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इस राशि के जातक रिश्तेदारों के काफी होते हैं। उनके लिए चिंतित रहते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग शांत स्वभाव और संयमी होते हैं। इतना ही नहीं ये लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस राशि के जातक अपने पैशन को समझने के लिए किसी दोस्त की तलाश में रहते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर बुध का शासन होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से चंचल, सहज और ऊर्जावान होते हैं। सिंह, कन्या और तुला मिथुन राशि के अनुकूल हैं।
कर्क राशि
यह राशि चंद्रमा द्वारा शासित है। इसलिए बहुत ही सहज और भावुक है। ये लोग गहराई से सोचते हैं। मकर राशि के लोगों के साथ इनका व्यवहार अच्छा होता है। वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को कर्क राशि के लोगों का साथ मिलता है।