हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी विशेष देवता को समर्पित है। प्रत्येक दिन किसी ग्रह य देवता से संबंधित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन भी धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ कुछ ज्योतिष संबंधी उपाय करना लाभकारी होता है। यह दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। शुक्र ग्रह को आकर्षण, ऐश्वर्य, धन और प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन आप कुछ विशेष उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ ही अपनी कुंडली में स्थिति शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।

विशेष उपाय

- शुक्रवार के दिन सुबह जल्द स्नान कर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

- मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ सफेद रंग की चीजों का दान करें। क्योंकि यह रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इस दिन आप सफेद वस्त्र, चावल, आटा, चीनी, दूध और दही आदि दान करें तो पुण्य की प्राप्ती होगी।

- भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए। इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।

- शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद नीम के पेड़ में जल चढ़ाए। शास्त्रों के अनुसार नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसे नीमारी देवी भी कहते हैं। यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाती है।

- शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए 108 बार इन ॐ शुं शुक्राय नम: या ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं में से किसी एक मंत्र का जाप करें।

- यदि आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, तो आप मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे भी लाभ मिलेगा।

- मां लक्ष्मी और शुक्रदेव को शुद्ध और साफ स्थान पसंद है। इसलिए इस दिन आप वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।

- शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है। इसलिए इस दिन सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल करें। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।

-माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।

-शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।

-व्रत रखने के साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है।

- भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए। इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।