वैदिक शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के लिए राशि परिवर्तन करते हैं। इस दौरान ग्रहों की युति भी होती है। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलती है। शुक्र का गोचर 30 मई की रात को 7 बजकर 39 मिनट पर पर चंद्रमा की राशि कर्क में होने जा रहा है। शुक्र यहां 7 जुलाई तक रहेगा। यह गोचर 4 राशियों के लिए भी खास माना जा रहा है।

शुक्र और मंगल की युति का इन राशियों पर दिखेगा शुभ असर

मेष राशि

मेष राशि वालों को शुक्र की युति जमकर लाभ देने वाली है। इस दौरान आप अपने परिवार की सुविधाओं का ख्‍याल रखेंगे और उनके लिए आराम की वस्‍तुएं खरीदने पर ध्‍यान देंगे। अविवाहितों के विवाह होने की संभावना है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है आपको पैसा वापस मिल सकता है। तनाव मुक्त रहेंगे। मन शांत रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला माना जा रहा है और आपको पारिवारिक खुशियों का आनंद मिलेगा। इस दौरान आपको अपने करियर में काफी तरक्की मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है। य‍ह गोचर आपके जीवन में शुभ फल प्रदान करने वाला माना जा रहा है। आपकी लव लाइफ में खूबसूरती बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मजबूत होंगे। भविष्‍य उनका अच्‍छा होगा। नौकरी में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और भविष्‍य में आपको इसका लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र की युति अच्छे परिणाम लेकर आने वाली है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध होंगे और जो लोग सिंगल है, एक अच्‍छे पार्टनर के लिए उनकी तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।