एकादशी तिथि का हिन्दू धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में बहुत महत्व माना गया है।
पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं। हालांकि इस साल अधिक मास के कारण 26 एकादशी तिथियां पड़ेंगी।
इन्हीं में से एक है देवशयनी एकादशी जो 29 जून, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस एकादशी के बाद चातुर्मास का आरंभ होगा।
कहना है कि देवशयानी एकादशी के बाद 4 महीने तक कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
ऐसे में देवों के सोने से पहले कुछ उपाय किये जाएं तो इससे घर में सुख-समृद्धि स्थापित होती है और अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए
-
देवशयनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भर कर लक्ष्मी-नारायण का जलाभिषेक करें।
-
इस उपाय से न सिर्फ मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे बल्कि घर में उनकी कृपा बनी रहेगी।
घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए
-
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल और वस्त्र अर्पित करें एवं इनका दान करें।
-
साथ ही, मां लक्ष्मी के मंत्रों और 'विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। इससे घर में खुशहाली आएगी।
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए
-
देवशयनी एकादशी के दिन लाल कपड़े में कुछ कौड़ियां लपेट कर धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
-
इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कर्ज और तंगी से छुटकारा मिलेगा एवं धन वृद्धि के योग बनेंगे।
कुछ अन्य उपाय भी करें
-
देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रख शाम के समय भगवान विष्णु के लिए बिस्तर लगाएं।
-
बिस्तर पर दक्षिणावर्ती शंख को पीले कपड़े में लपेटकर रख दें जो श्री हरि के शयन का प्रतीक होगा।
-
चातुर्मास व्रत का संकल्प भी लें। चातुर्मास के हर गुरुवार को भगवान विष्णु के लिए व्रत रखें।
-
चातुर्मास में कोशिश करें कि घर की उन्नति के लिए समस्त परिवार के साथ हवन आयोजित करें।
-
संभव हो तो चातुर्मास के दौरान किसी भी एक दिन बिस्तर का दान करें। अन का दान भी कर सकते हैं।