मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। शुक्र देव के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस समय शुक्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव आने वाले 24 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है।
मेष राशि-
- इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
- नए साल में आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति भी कर सकेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
- धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष राशि-
- इस दौरान आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
- आपके संचार कौशल में वृद्धि और वाणी में मधुरता आएगी।
- आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
- शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
- कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
- सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
- वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
कर्क राशि-
- कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- जीवन आनंद से भर जाएगा।
- शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा।
सिंह राशि-
- सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
- मान- सम्मान बढ़ेगा।
- पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
धनु राशि-
- शुक्र के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।