हस्तरेखा विज्ञान में हथेली की बनावट, रेखा और उनसे बनने वाले कुछ विशेष चिह्न व्यक्ति के भविष्य का संकेत देते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार रेखा और इनने बनने वाले चिह्नों से निशान से आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो, मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो, हथेली में त्रिकोण बना हो तो ऐसे तीनों लक्षणों वाले व्यक्ति को जीवन में धन लाभ होता है। इस तरह की हथेली वाले लोगों को समय-समय पर अचानक धन मिलता है। 

भाग्यरेखा हथेली के अंतिम स्थान से यानी मणिबंध से शुरू हो रही हो, यह शनि पर्वत तक पंहुच रही हो और भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यक्ति व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकता है। व्यवसाय से उसे धन लाभ होने के योग बनते हैं। अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी और फैली हुई हो, उंगलियां कोमल और नरम हों तो व्यक्ति के धनवान होने का योग बनते हैं। हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास से दो या इससे अधिक खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति को धन और सुख मिलता है। शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो, जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो तो यह योग शुभ रहता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में सभी तरह के सुख हासिल करता है।