सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली देखकर भविष्य की गणना करते हैं। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते जातक को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। वहीं शुभ ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। मंगल, राहु, केतु ,शनि ये सभी अशुभ ग्रह हैं।
इनकी कुदृष्टि पड़ने पर व्यक्ति को मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। अत: ज्योतिष कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने हेतु विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो इन उपायों को अवश्य करें।
आटा मे मिलाएं गुड़
मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा गुड मिलाकर रोटी बनाएं। मान्यता है कि मंगलवार के दिन गुड़ मिला रोटी खाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही इसके प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा होगा।
हरा चारा गाय को खिलाएं
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे शुभ कार्यों में बाधा नहीं आती है।
शिव जी का अभिषेक करें
सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही मां की सेहत अच्छी रहती है।
आटा में मिलाएं हल्दी
अगर आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है, तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। वहीं गुरुवार का उपवास कर सकती हैं। संध्या काल में आरती के बाद हल्दी मिली रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थति मजबूत होती है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।