सनातन धर्म में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने हेतु व्रत उपवास रखा जाता है। यह व्रत हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र शादी हेतु प्रदोष व्रत पर विशेष उपाय करने का विधान है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए प्रदोष व्रत पर ये उपाय जरूर करें।
शीघ्र शादी के उपाय
-
अगर आपकी शादी में बाधा अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते आ रही है, तो प्रदोष व्रत पर स्नान-ध्यान करने के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। इससे शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं।
-
अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद जल में शहद, सुगंध और सफेद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
-
अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
-
अगर आपकी (लड़कियां) शादी में बाधा आ रही है, तो प्रदोष व्रत व्रत के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद लाल रंग का वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, विधि-विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा करें। इस समय मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। अब अर्पित सिंदूर को अपने माथे पर लगाकर शीघ्र शादी की कामना मां पार्वती से करें।