इस भौतिक युग में अमीर बनने का सपना हर इंसान का होता है। इसके साथ ही लोगों की इच्छा यह भी होती है कि उनके पास इतनी धन-दौलत हो कि वो अपने परिवार का खास ख्याल रख सके। हालांकि कई बार इंसान की बदकिस्मती परछाई की तरह उसके साथ चलती है। कई बार कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसका पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति के अमीर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता है।
अमीर बनने का सपना पूरा करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं. लेकिन हम आपको 5 रुपये का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और बहुत संभव है कि आप रातोंरात अमीर बन सकते हैं।
5 रुपये के सिक्के का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 रुपये के सिक्के का उपाय करने के लिए सबसे पहले अक्षत या दूर्वा से भरे एक कलश की स्थापना करें। इसके बाद इस कलश में 5 रुपये का एक सिक्का डाल दें। इतना करने के बाद नियमित रूप से इसकी पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
इसके अलावा 5 रुपये का एक सिक्का लेकर उसके ऊपर सिंदूर से अपने नाम का पहला अक्षर लिखें। इसके बाद इस सिक्के को छत या पानी की टंकी के पास रख दें। सिक्के को पूरी रात वहीं रहने दें। अगले दिन इस सिक्के को पूजा घर में रख दें। इसके बाद पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी का आवाहन करते हुए लाल रंग के वस्त्र में इस सिक्के को बांध लें और इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। मान्याता है कि ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।