सबसे शुभ ग्रह गुरु 19 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गया है और 20 मार्च तक इसी अवस्था में रहेगा। किसी ग्रह के अस्त होने का मतलब उसके प्रभावहीन होने से है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ कार्यक्रमों, विस्तार, भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु मज़बूत होता है वह व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध होता है। गुरु के अस्त होने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान शादी-विवाह और अन्य किसी भी तरह के मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। जानिए गुरु ग्रह की ये स्थिति किन राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकती है।

मेष राशि: इस राशि वालों को कार्यस्थल में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का फल इस अवधि में मिलने के कम ही आसार रहेंगे। यात्रा में नुकसान होने की संभावना है। इसलिए सतर्क रहें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृषभ: कार्यस्थल में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी में अचानक से बदलाव हो सकता है। कम वेतन पर काम करने की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसे में आपको कोई भी योजना सही ढंग से बनाने की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान अधिक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। धन की बचत कर पाने की संभावना कम ही है।

कर्क: आपको अपने कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। इस दौरान आपको काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होना पड़ेगा। व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि की संभावना है। आर्थिक मामलों को लेकर अधिक सावधान रहें। धन की बचत कर पाना मुश्किल साबित होगा।

सिंह: आपके संबंध अपने मित्रों व प्रियजनों के साथ ख़राब हो सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आपके संबंध आपके सहकर्मियों के साथ बहुत अच्छे न रहने की संभावना है। नौकरी छूट सकती है। इसलिए सतर्क रहें। वरिष्ठों का अधिक सहयोग न मिलना आपको निराश कर सकता है। साझेदारी के काम में नुकसान होने की संभावना है।

वृश्चिक: सुख-सुविधाओं की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हो सकता है इस समय आपको किसी का सहयोग न मिले। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि काफी तनाव भरी साबित हो सकती है।