हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार पौष माह में मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी मंगलवार को है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने से साधक की मनचाही मनोकामना पूरी होती है। शिव पुराण में कहा गया है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय होता है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि की पूजा के दौरान भगवान शिव का रुद्राष्टकम् का पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सदैव उनका आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव रुद्राष्टकम् का पाठ इस प्रकार है-

भगवान शिव का रुद्राष्टकम् (Rudrashtakam Stotram Lyrics)

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं । विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ॥

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं । चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ॥॥

निराकारमोङ्कारमूलं तुरीयं । गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशम् ।

करालं महाकालकालं कृपालं । गुणागारसंसारपारं नतोऽहम् ॥॥

तुषाराद्रिसंकाशगौरं गभीरं । मनोभूतकोटिप्रभाश्री शरीरम् ॥

स्फुरन्मौलिकल्लोलिनी चारुगङ्गा । लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा ॥॥

चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं । प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ॥

मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं । प्रियं शङ्करं सर्वनाथं भजामि ॥॥

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं । अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं ॥

त्रय: शूलनिर्मूलनं शूलपाणिं । भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यम् ॥॥

कलातीतकल्याण कल्पान्तकारी । सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी ॥

चिदानन्दसंदोह मोहापहारी । प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ॥॥

न यावद् उमानाथपादारविन्दं । भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् ।

न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं । प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं ॥॥

न जानामि योगं जपं नैव पूजां । नतोऽहं सदा सर्वदा शम्भुतुभ्यम् ॥

जराजन्मदुःखौघ तातप्यमानं । प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो ॥॥

रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये ॥।

ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति ॥॥

मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त (masik shivratri 2024 shubh muhurat)

पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 09 जनवरी को देर रात 10 बजकर 24 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 10 जनवरी को संध्याकाल 08 बजकर 10 मिनट पर तिथि का समापन होगा। शिवरात्रि तिथि पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा निशा काल में करने का विधान है। इस बार 09 जनवरी को पौष महीने की मासिक शिवरात्रि है।