इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर में कई सारी घटनाएं घटित होती हैं. जिनके बारे में पता लगाने के लिए ज्योतिष विज्ञान की कई विधाएं हैं. जो कई सारी चीजों को आधार बना कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी दे सकती है. व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है. कुछ लोगों के के जीवन में अधिक तो कुछ के जीवन में कम. मान्यता के अनुसार ये सभी बातें व्यक्ति के जन्म तारीख, समय और दिन पर निर्भर करता है.
इस सीरिज़ में हम सप्ताह के उन सात दिनों की बात कर रहें हैं. जिस दिन आपका जन्म हुआ. व्यक्ति के जन्म दिन को आधार बना कर उसके स्वभाव, वैवाहिक जीवन, कैरियर, नौकरी आदि के बारे में बता रहे हैं.आइए जानते हैं.
कैसे होते हैं बुधवार को जन्मे लोग?
व्यवहार
बुधवार को जन्मे व्यक्ति पर बुध ग्रह का प्रभाव अधिक होता है. जिन व्यक्ति का जन्म बुधवार को होता है, वे सौम्य व्यवहार के होते हैं. जिसके कारण ये लोग सभी के पसंदीदा होते हैं. ये लोग अपनी मीठी बोली के कारण सभी का दिल जीत लेतो हैं.
सकारात्मक पहलू
बुधवार को जन्मे व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा के धनी और तेज दिमाग वाले होते हैं. इनमें एक खूबी और होती है ये लोग हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं. जिसके कारण इन्हें अपने जीवन में अधिक संघर्ष और समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है. सिर्फ पढ़ाई ही नहीं अपनी लाइफ में ये हर क्षेत्र में काफी बुद्धिमानी से काम करते हैं.
नकारात्मक पहलू
बुधवार को जन्मे व्यक्ति देखने में शांत लगते हैं, लेकिन यदि गुस्सा हो जाएं तो इनका गुस्सा आसानी शांत नहीं होता. ये लोग दूसरों की बुराई करते हैं इसके अलावा जिनके साथ इन्हें फायदा मिलता है. ये उनके साथ ही चल देते हैं. साफ शब्दों में कहें तो ये दूसरों की नजर में मतलबी व्यक्तित्व के होते हैं. ये लोग बिना प्लानिंग के ही काम करने में विश्वास करते हैं. जिसके कारण उस काम के अच्छे परिणाम नहीं मिलते.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
बुधवार को जन्मे व्यक्ति के कई अफेयर्स हो सकते हैं. परंतु जिससे सच्चा प्यार करते हैं उसे कभी धोखा नहीं देते. इनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है. इन्हें अपनी आशा के अनुरूप समझदार जीवन साथी प्राप्त होता है.
नौकरी या व्यवसाय
बुधवार को जन्मे व्यक्ति कला, गायन, नृत्य, लेखन या कमीशन एजेंट के काम में सफलता प्राप्त करते हैं. इसके अलावा अपनी बात मनवाने का गुण इन्हें मार्केटिंग के क्षेत्र में भी सफलता दिलवाता है.