12 साल बाद दो मित्र ग्रहों की अनोखी युति हुई है। सूर्य और गुरु एक साथ कुंभ राशि में 15 मार्च तक रहेंगे। ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी।
कुंभ राशि में दो मित्र ग्रहों सूर्य और गुरु की युति बनी हुई है। माना जा रहा है ये अनोखी युति 12 साल बाद बनी है। 15 मार्च तक ये दोनों ग्रह इस राशि में साथ रहेंगे। इसके बाद सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जायेगा। गुरु और सूर्य में मित्रता होने के कारण इनका एक साथ कुंभ राशि में होना कुंभ वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को लगभग हर काम में सफलता हासिल होगी। जानिए इसके अलावा और किन राशि वालों के लिए ये स्थिति लाभप्रद साबित हो सकती है।
मेष राशि: ये समय आपके आर्थिक मामलों के लिए काफी फलदायी साबित होगा। भाग्य का आपकी भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई योजनाएं आपको लाभ पहुंचा सकती हैं। करियर में आप अच्छी तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन राशि: गुरु सूर्य की युति के समय में आप खूब धन कमाएंगे। आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि: ये समय आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। नई नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वालों के लिए भी समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें इस दौरान लाभ प्राप्त होगा।
धनु राशि: गुरु सूर्य की युति आपके लिए काफी शुभ रहेगी। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। आप एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।