मिश्री के इन उपायों को करने से होगी लक्ष्मी माता प्रसन्न आएगा बम्पर पैसा जाने देसी उपाय सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बेहद महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करने से इंसान अपने जीवन में सभी कामों में सरलता से सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष शास्त्र के उपायों को करने से जीवन की सभी परेशानियां से छुटकारा पाया जा सकता है।
इनमें से मिश्री के उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। धार्मिक मत के अनुसार, मिश्री के उपायों की मदद से धन की देवी मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिश्री के उपायों के बारे में।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिश्री मां लक्ष्मी की प्रिय है। मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मिश्री के उपाय से निजात पा सकते हैं। सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है, तो इस दिन मिश्री के दाने चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है।
अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण जी और श्री राधा जी के मंदिर में उनकी पूजा-अर्चना कर फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद मिश्री के साथ तुलसी दल को शामिल कर भोग लगाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
मिश्री के उपाय 2024
कार्यक्षेत्र में परेशानियों से निजात पाने के लिए और मनचाही जॉब पाने के लिए बुधवार के दिन श्रद्धा अनुसार मिश्री का दान करें और कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डाल दें। इस उपाय को करने से इंसान को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और नौकरी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।