हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है माघ माह में आने वाली मौनी अमावस्या। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर एक उपाय करने से सही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में।
मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर क्या करें?
मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत का पालन करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी में स्नान एवं दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या का अर्थ ही है मौन धारण करके की गई पूजा।
मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करके पूजा, दान और स्नान आदि करने से 100 गुना ज्यादा फल प्राप्त होता है। व्यक्ति के पाप कट जाते हैं और उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेता है।
मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने के अलावा, कुछ और उपाय भी हैं जो आप अगर करें तो आपको कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।
मौनी अमावस्या के दिन घर में हवन भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा संचारित होती है और राहु का दुष्प्रभाव रहता है। हवन करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है।
मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाना चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाने से घर को लगी बुरी नजर दूर हो जाती है और नज़र दोष से मुक्ति मिलती है। सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।