पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, यह संभव नहीं है कि रिश्ते में कभी नोंक-झोंक न हो। लड़ाई किस रिश्ते में नहीं होती है? कहते हैं न जहां चार बर्तन होते, उनका बजना तो लाजमी है। इसी तरह पति-पत्नी के बीच में भी झगड़े होना आम है। लेकिन कई बार जब झगड़े हद से ज्यादा बढ़ने लगते हैं, तब रिश्तों में खटास आने लगती है।
सुखी वैवाहिक जीवन के सपने बिखरते हुए नजर आने लगते हैं। ऐसा लगता है, जैस सबकुछ खत्म सा हो गया हो। अगर आपके रिश्ते में भी लड़ाई-झगड़े रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए।
भगवान शिव और पार्वती की फोटो
जिन पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते हैं, उन्हें घर में शिव और पार्वती की मूर्ति रखनी चाहिए। रोजाना इनकी पूजा करें और भगवान से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्राथर्ना करें। इसके अलावा घर की उत्तर दीवार पर विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
तोते के जोड़े की लगाएं पेंटिंग
अगर आपके वैवाहिक जीवन में झगडे़ चल रहे हैं, तो आपको इस समस्या को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय अपनाने चाहिए। पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए बेडरूम में तोते के जोड़े की पेंटिंग लगानी चाहिए। ऐसा करने से प्रेम बढ़ने लगेगा और मन की खटास खत्म होने लगेगी।
कपूर से होगा फायदा
पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े से छुटकारा पाने के लिए कपूर बेहद कारगर उपाय है। कपूर को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। आप इससे पति के साथ हो रहे झगड़ों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए पत्नी को तकिए के नीचे कपूर रखकर सोना चाहिए। फिर अगले दिन सुबह उठकर कपूर को जला दें। रोजाना इस उपाय को करने से रिश्ते में सुधार आना शुरू हो जाएगा।
भगवान को करें फूल अर्पित
गुलाब के फूल को प्यार की निशानी कहा जाता है। कहते हैं फूल देकर प्यार का इजहार किया जाता है। उसी तरह अगर किसी भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आपको शुक्रवार के दिन मंदिर जाना चाहिए। वहां जाकर भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन करें। इसके बाद उनके चरणों में दो गुलाब के फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि सचे मन से यह काम करने से पति-पत्नी के बीच की कड़वाहट कम हो जाती है।
पीपल के पेड़ का टोटका
झगड़े की समस्या से निजाप पाने के लिए आपको वीरवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद बीच चौराहे पर एक दीपक के साथ मिठाई भी रखें। इस उपाय का असर कुछ दिनों के भीतर आपको दिखने लगेगा।