लाल किताब एक भारतीय प्राचीन ज्योतिष ग्रंथ है, जिसमें जीवन की हर मुश्किलों को दूर करने के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसमें दिए गए उपायों को करके चंद दिनों में समृद्धि, प्रचुरता और धन को आकर्षित किया जा सकता है। हालांकि ये सुझाव ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के आधार पर दिए गए हैं। तो आइए यहां दिए गए उपायों के बारे में जानते हैं –
लाल किताब के चमत्कारी उपाय
-
अपनी तिजोरी में अन्य कीमती सामान और पैसों के साथ एक सोने या चांदी का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रखें।
-
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सच्चे भाव से 'श्री सूक्त' का पाठ करें।
-
समृद्ध जीवन के लिए अपने पूजा कक्ष में एक श्री यंत्र रखें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें।
-
गाय को गुड़ खिलाएं इससे भगवान बृहस्पति की कृपा प्राप्त होगी साथ ही धन की वृद्धि होगी।
-
शनिवार को जूते का दान करें ऐसा करने से भगवान शनि प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन से आर्थिक मुश्किलें दूर होती हैं।
-
धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें।
-
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए चीटियों को चीनी के दाने डालें। ऐसा करने से धन और विलासिता में वृद्धि होगी।
-
नकारात्मकता को कम करने के लिए घर से नियमित रूप से अव्यवस्था को हटाएं, जिससे वित्तीय कठिनाइयों भी खत्म होंगी।
-
अपने घर के सभी पानी के रिसाव को सही करें, क्योंकि पानी की बर्बादी से आर्थिक नुकसान बढ़ता है।
-
भगवान कुबेर के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से धन की मुश्किलें दूर होंगी।