1-सुबह पिएं गर्म पानी
जी हां, अगर आप नियमित रूप से गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह उठते ही गर्म पानी पीनेकी आदत अपनानी चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट तो साफ होता ही है साथ ही आपको गैस पास करने में भी आसानी होती है। इसलिए रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनाएं।
2-पानी में डालकर पिएं ये चीजें
अगर आपको सिर्फ गर्म पानी पीने में दिक्कत हो रही है तो आपको पानी में 1 चमच्च अजवाइन या जीरा उबाल आने तक गर्म कर लेना चाहिए। जब पानी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पानी को छान कर अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद उस पानी को दिन में 2 बार तक पिएं। कुछ दिन तक नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी समस्या कम हो जाएगी।
3-काला नमक भी दूर करेगा परेशानी
गैस की समस्या से परेशान लोगों को काला नमक का सेवन करना चाहिए, जो पेट में ठंडक तो रखता ही है साथ ही अगर आप सुबह के समय चुटकी भर काला नमक पानी में डाल कर पीते है तो भी आप गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। ये नुस्खा पेट की गैस को तुरंत बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा और आसान घरेलू उपाय है।
4-आजमा सकते हैं ये योगासन
गैस की समस्या के लिए अगर आप कोई नुस्खा नहीं आजमाना चाहते हैं तो आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। आप पवनमुक्तासन, पश्चिमोतानासन और कपालभाती योग क्रिया कर पेट में बनने वाली गैस को जड़ से खत्म कर सकते हैं, जो कि गैस को दूर करने में सर्वोतम और बहुत असरदार है।
5-चूर्ण बनाकर लें
आप अपने घर में रखे जीरा, अजवाइन, काला नमक और हिंग का पाउडर को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और मात्र 2 ग्राम चूर्ण को पानी के साथ दिन में 2 बार लें। ऐसा करने से आपको पेट की गैस को बाहर निकालने में बहुत आराम मिलता है।