सपने तो हर कोई देखता है, कुछ सपने हमारे अवचेतन मन की गूंज होते हैं तो गहरी नींद में सोते समय आए सपने भविष्य का इशारा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम गहरी नींद में कुछ खास पशु पक्षियों को देखना किस्मत का पूर्वाभास होता है.. आइये जानते हैं क्या होता है सपने में पशु पक्षियों के दिखने का अर्थ..

सपने में गाय का दूध लेनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में गाय का दूध ले रहे हैं तो यह इशारा है कि आने वाले दिनों में आपको धन मिलेगा।

सपने में सफेद घोड़े को देखनाः स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद घोड़े को देखना बताता है कि आने वाले समय में आपको धन प्राप्त होगा।

सपने में किसी हाथी को देखनाः यह स्वप्न इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको किसी स्रोत से धन प्राप्त होगा।

स्वप्न में गाय को देखनाः गाय बहुत पवित्र होती है, माना जाता है इसमें देवताओं का वास होता है, इसका दरवाजे पर होना ही शुभफलदायक होता है। ऐसे में अगर आप स्वप्न में गाय को देखते हैं तो इसका अर्थ है आपको धन प्राप्ति होगी।

सपने में तोता देखनाः यदि आपने सपने में तोता को देखा है तो इसका यह संकेत है कि आने वाले दिनों में आपको धन मिलेगा।

मृत पक्षी देखनाः यदि आपने सपने में मृत पक्षी को देखा है तो यह भी आपको धन पाने का संकेत हो सकता है।

जानिए इन सपनों का भी अर्थ

महिला का नृत्यः यदि आप सपने में किसी कन्या या महिला को नृत्य करते हुए देखते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।

सारस पक्षीः यदि आप सपने में सारस पक्षी को देखते हैं तो समझिए आने वाले कुछ ही दिनों में आपको धन मिलेगा।
कदंब वृक्षः यदि स्वप्न में आप कदम्ब वृक्ष को देखते हैं तो ये भी धन आगमन का संकेत है।
आंवला और कमल पुष्पः स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में आंवला और कमल का पुष्प देखा है तो यह सपना इस बात का संकेत है जल्द ही आपको धन, रुपया, पैसा मिलने वाला है।