पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन जया एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है। उनके पूर्वजों को कुयोनि से छुटकारा मिल सकता है। साथ बी इसके प्रभाव से पितृ की दस पीढ़ियां और मातृ की दस पीढ़ियों को मोक्ष की प्राप्ति मिलती है।
इस दिन भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इतना ही नहीं, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजन का भी विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी को कुछ ऐसी चीजें जिन्हें अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल फूल (Offer Hibiscus to Maa Lakshmi)
जया एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को लाल पुष्प जरूर चढ़ाएं। यह धन की देवी को बेहद प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें। इससे धन का आगमन होगा और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल फल (Offer Sweets to Maa Lakshmi)
जया एकादशी के दिन मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को लाल फल अर्पित करें। इससे धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न हो सकती है और उनका घर में आगमन हो सकता है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सुहाग का सामान (Offer wedding items to Goddess Lakshmi)
जया एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान जरूर चढ़ाएं। इससे अगर किसी भी जातक के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी पूजा) की कृपा भी बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं सिंदूर (Offer Sindur to Maa Lakshmi)
जया एकादशी के दिन माता लक्ष्मी को सिंदूर जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं कौड़ी (Offer Offer cowries to Goddess Lakshmi)
अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो जया एकादशी के दिन माता लक्ष्मी को कौड़ियों की माला जरूर चढ़ाएं। इससे धन लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं शंख (Offer conch to Goddess Lakshmi)
जया एकादशी के दिन माता लक्ष्मी को शंख जरूर चढ़ाएं और रोजाना पूजा करें। क्योंकि शंख माता लक्ष्मी के भाई हैं। यह जहां वास करते हैं, वहीं मां लक्ष्मी भी विराजती हैं।