समाज में प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र, व्यापार में अलग पहचान बनाने के लिए सभी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रयास करते हैं। प्रतिष्ठा हमें दूसरों से अलग करती है। वृहस्पति को पद प्रतिष्ठा और ख्याति दिलाने वाला ग्रह माना गया है। प्रतिष्ठा पाने में हमारे अच्छे कर्म ही मुख्य कारक होते हैं, लेकिन इसके साथ कुछ आसान से उपाय भी आजमा लें तो आपके नाम में चार चांद लग सकते हैं।
गुरुवार के दिन गुड़ का दान करें। गुरुवार के दिन गुड़ से बनी कोई वस्तु आप स्वयं भी ग्रहण करें। घर में वास्तु देवता की पूजा अवश्य करें। सूर्यदेव को चांदी के पात्र से जल अर्पित करें। तांबे का सूर्य गले में धारण करें। केसर का तिलक लगाने से सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। ऐसा करने से वाणी में भी मधुरता का प्रवाह बढ़ता है। घर के हॉल में जहां आप बैठते हैं, वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से बड़ा स्वास्तिक चिह्न बनाएं। घर में रामायण का पाठ कराएं। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाएं। सुबह पूजा के समय शंख अवश्य बजाएं। घर में मोरपंख और गंगाजल अवश्य रखें। दक्षिण दिशा में प्रतिदिन संध्या के समय लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं।
रिश्तों में मधुरता लाएगा मोरपंख
मोरपंखी को जोड़कर 7 या 9 पंखों का एक गोल पंखा आप बाजार से लेकर अपने पूजा स्थान में शुक्ल पक्ष में रख दें व एक सप्ताह बाद उसको उठाकर अपने बेडरूम में अपने बेड के पीछे की दीवार पर सजावट के रूप में लगा दें। आप देखेंगे कि जल्दी ही पत्नी-बच्चे सभी से पारिवारिक तालमेल बहुत अच्छा हो जाएगा व जिंदगी खुशहाल बनेगी। यदि घर काफी बड़ा है व संयुक्त परिवार में रहते हैं तो एक बड़ा गोल वाला पंखा, जिसमें 11 या 15 या और ज्यादा मोरपंख हों, उसे अपने घर के ड्राइंग रूम में या डाइनिंग रूम में लगा सकते हैं, शीघ्र ही आपको संयुक्त परिवार में आपस में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा और आपस में अच्छे मधुर रिश्ते देखने को मिलेंगे।