मेष राशि
बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए सामाजिक संपर्क के माध्यम से पदोन्नति और बेहतर नौकरी के अवसर प्राप्त कराएगा। भाई बहन आपका सहयोग करेंगे, आपको संतान के माध्यम से भी कोई अच्छी और बड़ी खबर मिल सकती है। मेष राशि के अधिकांश लोगों को इस अवधि में करियर में लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल है और संभावना है कि आप प्रेम विवाह कर सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध गोचर के दौरान अच्छी खबर मिलेगी और आपकी उन्नति होगी। इस समय पदोन्नति और कार्यक्षेत्र में ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी। आपको विलासिता और आराम से संबंधित वस्तुएं जुटाने में मदद मिलेगी। अगर आप कोई नई संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। जो लोग पहले से व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें अपनी योग्यता और संचार कौशल का उपयोग करने और बुद्धिमानी से काम लेने पर लाभ मिलेगा। यहां तक की जो लोग नौकरी पेशा भी हैं वो भी उच्च पद प्राप्त करने और अपनी अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए बुधादित्य और त्रिग्रही योग अत्यधिक लाभ, अत्यधिक बुद्धि और आत्मविश्वास का वरदान देगा। सिंह राशि के लोगों के चेहरे पर ज्यादा चमक और ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस राशि के जो लोग निजी फर्म में प्रशासनिक पद पर काम करते हैं, उन्हें किसी व्यक्ति से बहुत ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है जिसके दम पर आप करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग ढेरों वित्तीय लाभ भी लेकर आ रहा है। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। इस राशि के लोग अपने व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे क्योंकि उन्हें कई ग्राहक मिलने की संकेत मिल रहे हैं। इस राशि के लोग अदालती मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे, साथ ही इस दौरान आपके लिए निवेश करना भी बेहद शुभ साबित होगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन धन अर्जित करने के कई स्रोत बनाएगा। आपके जीवन में आय का प्रवाह निरंतर बनाए रखेगा। इस राशि के जो लोग मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मकता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आप उत्कृष्ट लेखक, पत्रकार और निर्देशक भी हो सकते हैं। इन लोगों को भी सफलता मिलने वाली है। इसके अलावा इस राशि के लोगों की अरेंज मैरिज भी होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बुध राशि परिवर्तन भाग्य का साथ दिलाएगा और आप जो भी कार्य करेंगे उसमें भाग्यशाली साबित होंगे। अपने करियर में असाधारण रूप से सफलता भी प्राप्त करेंगे। बुध का राशि परिवर्तन के कारण केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनने वाला है। इसलिए इन लोगों को दोगुना लाभ मिलने वाला है। आपको अपने पिता और गुरुओं से भरपूर सहयोग मिलेगा और आप समाज में सफल और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में अपनी छवि बनाएंगे।