वर्ष के स्वामी सूर्य और मंगल ग्रह बने हैं। राशि से बारहवें घर में शनि, मंगल, बुध का त्रिग्रही योग फरवरी के शेष दिनों में आपको कुछ बड़े खतरे व जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। मार्च से लेकर अप्रैल अंत तक किसी राजकीय विवाद का अंत हो जाएगा। मई से जून के मध्य कई प्रकार की समस्याएं उठकर समाप्त हो जाएंगी।

जुलाई से लेकर अगस्त तक अपने व्यवसाय, कारोबार को लेकर कुछ कष्ट हो सकता है। सितंबर से अक्टूबर में कुछ परिवार के मामले हल हो सकते हैं। नवंबर से दिसंबर में मित्रों की सहायता से कामकाज में मायूसी खत्म होगी। जनवरी 2023 में किसी पर्यटन यात्रा का आनंद उठाएंगे।

फरवरी के अंत तक किसी नए कार्यक्षेत्र की योजनाएं बनेंगी। महिलाओं के लिए वर्ष जीवन स्तर को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। घर परिवार के सदस्यों की आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। त्रिग्रही योग की शांति के लिए श्री मृत संजीवनी जाप सवा लक्ष कराएं। पीपल के पेड़ के नीचे रविवार को चार चांदी के चौकोर पतरे रख दें।