पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन स्नान-दान एव जप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. माघ पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है. इस दिन पूजा पाठ करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. जीवन में चल रही सभी परेशानियां भी दूर होती है. माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजन से सुख-सौभाग्य एव धन-संतान की प्राप्ति होती है. इस बार 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. इस माघ पूर्णिमा पर गौ माता को खाना खिलाना उत्तम माना जाता है.

आप माघ पूर्णिमा के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं. ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते है और कुंडली में स्थित बुध दोष से भी छुटकारा मिलता है. माघ पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से गौ माता को हरा चारा खिलाएं. इसके साथ ही गौ माता को माघ पूर्णिमा के दिन गुड़ एव रोटी खिलाएं. इससे दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा एव सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होगी.

तिल के लड्डू एवं चने खिलाएं
आप गौ माता को माघ पूर्णिमा के दिन तिल के बने लड्डू खिलाएं. इससे आपकी कुंडली में स्थित शनि दोष से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही जीवन में चली रही समस्याएं भी दूर हो जाएगी. इसके साथ ही इस दिन गौ माता को चने खिलाएं. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी. साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है. गाय को चने खिलाने से सुख-सौभाग्य एव खुशहाल दांपत्य जीवन की प्राप्ति होगी. विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होगी. इसके साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन गाय माता को घी से बनी चीजेंखिलाएं. इससे आपका जीवन खुशहाल बना रहेगा और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होगी.