वृश्चिक, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन को लाभ
तिकड़ीÓ का प्रभाव विभिन्न राशियों, प्रदेशों-देशों और दुनिया पर लगभग बत्तीस-तैंतीस दिन तक रहेगा। इस संदर्भ में प्रभु का नाम लेकर अन्त: करण से कुछ भविष्यवाणियां चार्ट-1 और चार्ट-2 के माध्यम से की जा रही है। ज्योतिषी एक व्यक्ति है और व्यक्ति की सीमाएं होती हैं। प्रभु की कोई सीमा नहीं होती, यानी ईश्वर असीम है और सही भविष्य केवल वहीं जानता है।

मुख्य बातें
1. शनि ग्रह पहले से ही अपने घर अर्थात मकर राशि में है, अब चूंकि मंगल और शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश करके शनि के साथ हो गए हैं। अत: मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु राशि को सर्वाधिक लाभ देंगे।
2. मकर, शनि की राशि तो है ही, मंगल की उच्च राशि भी है और मंगल क्रूर ग्रह भी है, अत: 27 फरवरी से 31 मार्च तक विश्व युद्ध की संभावनाएं बनी हुई है। ये कुल बत्तीस दिन विश्व के लिए संकटपूर्ण हैं।
3. भारत में पांचों राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव में चौंकानेवाले उलटर-फेर होंगे।
4. मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मार्च में पेश होने वाले प्रदेश के बजट में बढ़ सकते हैं।
5. खाद्य-तेल, पेट्रोल, सोना-चांदी, खाद्यान्नों के भाव बढ़ेंगे।
6. प्रिंट मीडिया का प्रभाव बढ़ेगा।

चार्ट-1
राशियां परिणाम
मेष, वृषभ, कर्क, धनु सर्वोत्तम
कन्या, वृश्चिक, मीन उत्तम
सिंह, तुला, मकर, कुंभ अच्छा
मिथुन संतोषप्रद

चार्ट-2
राशियां लाभ-प्रतिशत विशेष लाभ
मेष, वृषभ, कर्क, धनु 90 प्रश धन, सम्मान, (अवार्ड), यश सफलता
कन्या, वृश्चिक, मीन 75 प्रश भूमि, वाहन, नेतृत्व, संतान
सिंह, तुला, मकर, कुंभ, मिथुन 65प्रश धन, स्वास्थ्य
मिथुन 50 प्रश