सनातन धर्म में  अमावस्या तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की पन्द्रहवीं तिथि को अमावस्या के तिथि के नाम से जाना जाता है। अमावस्या तिथि के दिन पितरों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। वहीं इस साल दिनांक 10 मार्च को फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। साथ ही मां गंगा के 108 नामों का जाप भी करना चाहिए। अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई परेशानी आ रही है, को फाल्गुन अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से लाभ हो सकता है।

आइए फिटकरी के उपाय के बारे में जानते हैं।

अमावस्या तिथि के दिन करें फिटकरी के उपाय (Do alum remedies on Amavasya Tithi)

वास्तु शास्त्र के हिसाब से फाल्गुन अमावस्या की रात को फिटकरी को अपने हाथ में लें और उसे लेकर पूरे घर के कमरों में दिखाएं। आखिर में उसे एक काले कपड़े में बांधकर अपने मेन गेट के दरवाजे पर टांग दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।

अमावस्या के दिन काले तिल के उपाय (Remedies for black sesame on Amavasya day)

फाल्गुन अमावस्या तिथि के दिन किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाएं और इस दिन काले तिल (काले तिल के उपाय) का दान करें। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है।

पितृदोष से छुटकारा के लिए उपाय (Remedies to get rid of Pitra Dosh)

अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन गाय के गोबर से बने उपले पर शुद्ध घी और गुड़ मिलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है।

ग्रह दोष शांति के लिए उपाय (Remedies for peace of planets)

अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है, तो मछलियों और चीटियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं। इससे लाभ हो सकता है और ग्रह दोष (ग्रह दोष उाय) से भी छुटकारा मिल सकता है।

अमावस्या तिथि के दिन सरसों का दान करें (Donate mustard on Amavasya Tithi)

अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, को अमावस्या तिथि के दिन सरसों का दान करें। इससे आपको लाभ हो सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।